भारत

बाप रे! तांत्रिक की सलाह, दंपति ने अपनी ही बच्ची की दे दी बलि

jantaserishta.com
10 Oct 2024 4:34 PM IST
बाप रे! तांत्रिक की सलाह, दंपति ने अपनी ही बच्ची की दे दी बलि
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस प्रशासन में खलबली.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीमारियों के इलाज के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर दंपति ने अपनी ही बच्ची की बलि दे दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) आदित्य बंसल ने गुरुवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि गोपाल कश्यप और उसकी पत्नी ममता को बुधवार रात भोपा थाना क्षेत्र के बेलदा गांव में अपनी ही बच्ची की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी बच्ची की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया।
बंसल के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ममता काफी समय से बीमार थी और एक तांत्रिक ने सलाह दी थी कि अगर बीमारियों से छुटकारा पाना है तो अपनी ही एक माह की बच्ची की बलि देनी होगी। इस पर दम्पति ने बच्ची की बलि देकर उसका शव जंगल में छुपा दिया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस दम्पति के बयान के आधार पर बच्ची के शव की तलाश कर रही है। इसके साथ ही हरेंद्र नामक उस तांत्रिक को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिसने उन्हें बीमारी के इलाज के लिए बच्ची की हत्या करने की सलाह दी थी। बंसल ने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब पड़ोसियों ने बच्ची के लापता होने पर शक जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story