भारत
बाप रे! WhatsApp पर ऐसा स्टेट्स लगाया...मच गई अफरा-तफरी
jantaserishta.com
10 March 2024 4:33 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
घर पर युवक अकेला था।
रेवाड़ी: गुरुग्राम से सटे हरियाणा के रेवाड़ी शहर के बाईपास स्थित सनसिटी में एक युवक द्वारा कथित तौर पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। युवक ने आत्महत्या करने से पहले वॉट्सऐप पर स्टेट्स लगाया था।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान देशराज निवासी झुंझनूं राजस्थान के रूप में हुई है। रेवाड़ी में वह एक मकान में किराए पर रहता था। आत्महत्या से पहले उसने अपने कमरे के अंदर दीवार पर बड़े अक्षरों में सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने एक पुलिसकर्मी, मकान मालकिन सहित तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
अपने जीजा का वॉट्सऐप स्टेट्स देखकर जब तक उसका साला उसके कमरे पर पहुंचा तब तक वह युवक दम तोड़ चुका था। वारदात के समय घर पर युवक अकेला था। मृतक के साले सुरेंद्र ने बताया कि वह बावल की कंपनी में जॉब करता है और बावल में ही रहता है। राजस्थान के झुंझुनू का रहने वाला उसका जीजा देशराज फिलहाल रेवाड़ी की सनसिटी के एक मकान में किराये पर रहता था और गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता था।
सुरेंद्र ने बताया कि उसके जीजा देशराज ने अपने मोबाइल फोन के वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था, जिसमें वह खुदकुशी करने की बात कह रहा था। इसे देखने के बाद वह सीधे बावल से रेवाड़ी पहुंचा। घर पर जीजा के अलावा कोई और नहीं था। कमरे में जाकर देखा तो देशराज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





