भारत
बाप रे! कई छात्रों की आंखों में फेवीक्विक डाला, फिर...
jantaserishta.com
13 Sept 2025 3:32 PM IST

x
मचा हड़कंप.
कंधमाल: ओडिशा के कंधमाल जिले के फ़िरिंगिया ब्लॉक के सलागुडा में सेबाश्रम स्कूल से अजीब मामला सामने आया है. यहां सोते समय कुछ सहपाठियों ने 8 छात्रों की आंखों में फेवीक्विक डाल दिया. जिससे छात्रों की आंखें चिपक गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला सेबाश्रम स्कूल के हॉस्टल का बताया जा रहा है. फिलहाल कलेक्टर ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं.
जानकारी के अनुसार कंधमाल जिले के फ़िरिंगिया ब्लॉक के सलागुडा में सेबाश्रम स्कूल है. यहां हॉस्टल में शुक्रवार की देर रात जब छात्र सो रहे थे, तभी कुछ सहपाठियों ने 8 छात्रों के आंखों पर फेवीक्विक डाल दिया. जिससे छात्रों की आंखें चिपक गईं.
आंखें चिपक जाने की वजह से छात्र आंख भी नहीं खोल पा रहे थे. जिसके बाद उन्हें पहले गोछापाड़ा अस्पताल ले जाया गया और बाद में अच्छे उपचार के लिए फूलबनी जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. जबकि एक छात्र को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई. वहीं, सात अन्य का अभी भी इलाज चल रहा है.
डॉक्टरों ने पुष्टि की कि चिपकने वाले पदार्थ से आंखों को नुकसान हुआ है. हालांकि समय पर उपचार मिलने से गंभीर घटना को रोकने से मदद मिली. इधर, घटना के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोरंजन साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
छात्रों के आंखों में फेवीक्विक क्यों डाला गया, इसका पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. वहीं, छात्रावास में यह घटना कैसे हुई इसका पता लगाने के लिए कंधमाल के कल्याण अधिकारी ने अस्पताल का दौरा किया. जबकि कलेक्टर ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





