भारत

बाप रे बाप! प्रेमिका के घर दुल्हन के साथ आया प्रेमी, फिर...

jantaserishta.com
17 May 2022 3:50 PM IST
बाप रे बाप! प्रेमिका के घर दुल्हन के साथ आया प्रेमी, फिर...
x

भटिंडा: पंजाब के बठिंडा में बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां अपनी एक प्रेमी नई नवेली दुल्हन के साथ अपनी पूर्व प्रेमिका के घर आ धमका. जब 'प्रेमिका' के 12 वर्षीय बेटे ने दुल्हन को गलती से छू लिया तो प्रेमी भड़क उठा. उसने बच्चे के कपड़े उतारकर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. जब 'प्रेमिका' अपने बेटे को बचाने आई तो प्रेमी ने उसकी भी जमकर धुनाई कर डाली.

यही नहीं, आरोपी प्रेमी ने पिटाई का वीडियो भी बनाया जो घटना के 7 दिन बाद वायरल हुआ. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और इस मामले में जांच शुरू की. पुलिस ने जब आरोपी प्रेमी अर्शदीप सिंह से बात की तो उसने इसे घर का मामला बताया और पुलिस को इसमें दखल ना देने की बात कही.
मामला बठिंडा का है. बताया जा रहा है कि दो बच्चों की मां का आरोपी अर्शदीप सिंह के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर था. कुछ महीने पहले अर्शदीप की शादी हो गई. फिर एक दिन वह अपनी दुल्हन को लेकर 'प्रेमिका' के घर आया. वहां 'प्रेमिका' के 12 वर्षीय बेटे ने गलती से दुल्हन को हाथ लगा दिया. जिसके बाद अर्शदीप ने गुस्से में आकर बच्चे के कपड़े उतारकर उसकी पिटाई कर डाली. पिटाई के कारण बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान पड़ गए.
वीडियो वायरल होने के बाद जब मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो बच्चे का मेडिकल करवाया गया. घटना के 7 दिन बाद भी बच्चे के शरीर पर चोट के गहरे निशान साफ दिख रहे थे. फिलहाल बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है. पुलिस इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story