भारत
बाप रे! 11 लीटर पेट्रोल भरवाते ही बड़ा हादसा...डरवाना मंजर
jantaserishta.com
19 Nov 2025 1:48 PM IST

x
वीडियो भी सामने आया.
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले के तामिया में पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक में अचानक आग लग गई. आग से पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.
दरअसल, मंगलवार शाम लगभग 4 बजे तामिया स्थित अमन पेट्रोल पंप में एक बाइक (MP 28 MF 9831) चोपना छिंदी गांव निवासी बाइक चालक लंबी दूरी सफर करके पहुंचा था. उसने अपनी बाइक में 11 लीटर पेट्रोल भरवाया. लेकिन जैसे ही उसने अपनी बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारी, वैसे ही बाइक में आग लग गई.
कड़ी मशक्कत के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया एक बड़ा हादसा टल गया. लेकिन बाइक पूरी तरह जल गई. बाइक में आग लगते ही पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चिल्लाकर कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए कहा और अन्य गाड़ियों को वहां से हटाने के लिए कहा. क्योंकि उन्हें डर था कि टंकी में 11 लीटर पेट्रोल होने के कारण कहीं ब्लास्ट न हो जाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





