भारत

हे भगवान! तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर करीब 50 फीट नीचे जा गिरी, फिर...

jantaserishta.com
1 Dec 2025 2:31 PM IST
हे भगवान! तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर करीब 50 फीट नीचे जा गिरी, फिर...
x
मचा कोहराम.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सिहानीगेट थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कार में पिता-पुत्र सवार थे. हादसे में 48 वर्षीय पिता राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश और उनका बेटा प्रिंस बस अड्डा रोड की ओर से अपने संजयनगर स्थित घर लौट रहे थे. जैसे ही कार सिहानीगेट फ्लाईओवर पर पहुंची, वैसे ही कार चला रहे प्रिंस को नींद की झपकी आ गई. जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर सीधे नीचे, लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय परिसर में जा गिरी. ऊंचाई से गिरने के कारण कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही सिहानीगेट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फ्लाईओवर पर टूटे हुए अवशेषों और नीचे गिरी कार के आधार पर पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story