भारत
बाप रे! रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही छापा पड़ा, फिर जो पता चला...
jantaserishta.com
18 Jan 2026 1:45 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
सासाराम: बिहार के रोहतास में वन्यजीव तस्करी का मामला सामने आया है. यहां कालका–हावड़ा मेल ट्रेन से 311 कछुए मिले हैं. यह सभी कछुए 11 बोरियों में बंद लावारिस हालत में ट्रेन के जनरल कोच में थे. बोरियों को लेकर जानकारी हुई तो रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कछुओं को बरामद कर वन विभाग के हवाले कर दिया.
दरअसल, RPF को सूचना मिली थी कि कालका से हावड़ा जा रही नेताजी एक्सप्रेस (कालका–हावड़ा मेल) के आगे के जनरल कोच में बड़ी संख्या में कछुओं की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर RPF निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही छापेमारी की. तलाशी के दौरान जनरल कोच से 11 बोरियां बरामद की गईं, जिनमें कुल 311 जीवित कछुए पाए गए.
RPF निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि कछुए लावारिस अवस्था में थे, मौके पर कोई भी व्यक्ति उनके साथ नहीं मिला, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कछुओं को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था. बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.
कार्रवाई के बाद RPF ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी कछुओं को अपने संरक्षण में ले लिया. बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम कछुओं की प्रजाति की पहचान और स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ेगी.
अक्सर तस्कर ट्रेनों के जनरल कोच का इस्तेमाल कर जीव-जंतुओं की ढुलाई करते हैं, ताकि पहचान से बचा जा सके. RPF और वन विभाग अब इस मामले की संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं कि कछुए कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





