हे प्रभु! वजनी मोबाइल टावर ही चुरा ले गए, चोरों के आतंक से दहशत

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सन्दीपन घाट थाना क्षेत्र के उजेहिनी गांव 9 माह पहले चोर से मोबाइल टावर का पूरा स्टैक्चर व सेटअप उठा ले गए थे। कंपनी ने घटना के 9 महीने बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रतापगढ़ रानीगंज थाना के रस्तीपुर के रहने वाले राजेश कुमार यादव पुत्र स्व. भगवती दीन यादव जीटीएल इंफ्रास्टेक्चर लिमिटेड कंपनी में टेक्निशीयन है।
राजेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी कंपनी ने जनपद कौशांबी में अलग स्थानों पर 16 मोबाइल टावर निजी कंपनियों के मोबाइल सिग्नल फ्रिक्वेंसी के लिए स्टाल किए थे। एक टावर व पूरे सेटअप की कीमत करीब 8,52,025 रुपये एवं डब्लूडीवी की कीमत 4,26,818 रुपये है। कंपनी का एक टावर सन्दीपन घाट के उजेहिनी खालसा गांव में उबैद उल्ला पुत्र मजीद उल्ला के जमीन पर लगाया गया था। मोबाइल टावर का राजेश यादव ने 31 मार्च 2023 को विजिट किया। जिसमें उनको जमीन पर लगा टावर का पूरा स्टैक्चर व सेटअप गायब मिला।
जमीन के मालिक से पूछताछ की गई तो मालिक ने जानकारी होने से इनकार कर दिया था। राजेश ने इसकी जानकारी कंपनी को दी। घटना के 9 माह बाद कंपनी के टेक्नीशियन ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी। थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया की जीटीएल कंपनी के कर्मी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






