भारत

हे भगवान! मां-बेटी की मौत से हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
13 March 2025 10:10 PM IST
हे भगवान! मां-बेटी की मौत से हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
अलप्पुझा: केरल के अलप्पुझा में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 44 साल की महिला और उसकी 15 साल की बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जबकि मौत की सूचना अस्पताल से शाम 4 बजे प्राप्त हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अंबालापुझा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी. हालांकि, यह आत्महत्या का मामला है या कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती, क्योंकि अभी पंचनामा (इनक्वेस्ट) की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.
शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि महिला और उसकी बेटी स्कूटी से रेलवे ट्रैक के पास पहुंची थीं. हालांकि, ट्रेन की चपेट में आने की परिस्थितियां अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना थी या फिर आत्महत्या का मामला है. पुलिस इस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story