भारत

हे भगवान, ये इंसान है या शैतान! सिर्फ 2000 रूपये के लिए कर दी दुकानदार की हत्या

jantaserishta.com
2 Sept 2023 9:51 AM IST
हे भगवान, ये इंसान है या शैतान! सिर्फ 2000 रूपये के लिए कर दी दुकानदार की हत्या
x
लोगों में आक्रोश और तनाव का माहौल है.
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां उधार के पैसे मांगने पर एक चिकन दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
घटना लोहरदगा जिले में सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही गांव की है. यहां रहने वाले बजरंग बैठा अपने गांव में ही चिकन की दुकान चलाता था. गांव के ही दो सगे भाई छेदिया उरांव और रामकेश्वर उर्फ घमरू उरांव करीब एक साल से उसकी दुकान से उधार चिकन ले रहे थे. गुरुवार रात बजरंग दोनों के घर अपने पैसे लेने पहुंचा.
इस पर दोनों झगड़ा करने लगे. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने उसकी पिटाई की. इससे उसकी घटनास्थल ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बजरंग ने उस घर में रहने वाली एक लड़की का नाम लेकर आवाज दी थी, इसको लेकर ही विवाद हुआ था. उधर, इस हत्याकांड से लोगों में आक्रोश और तनाव का माहौल है.
पुलिस का कहना है कि मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती, चिकन दुकानदार की मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story