Top News

बाप रे बाप! थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

jantaserishta.com
12 Dec 2023 8:14 AM IST
बाप रे बाप! थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा
x

पटना: बिहार के पटना में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गौरीचक थाना पर पथराव कर दिया. इस पथराव में एक थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस का कहना है कि 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, सोमवार को पटना में भीम आर्मी के कार्यकर्ता गौरीचक थाना का घेराव किया. इसके बाद उन्होंने मांग की कि एक महीने पहले गौरीचक थाना क्षेत्र में हुई एक शख्स की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की जाए. इसको लेकर दोपहर से शाम तक गौरीचक थाना का घेराव किया. इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस गौरीचक थाना पहुंची.

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास की. मगर, शाम होते ही अचानक थाना पर पथराव शुरू हो गया. इस घटना में परसा बाजार थाना के थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस दौरान मौके पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर सभी आक्रोशित हो गए. मगर, पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह मामले को शांत किया.

वहीं, अंत मे पुलिस ने सभी प्रदर्शकारियों को खदेड़ दिया और मामले को शांत कराया. इस पूरे मामले पर एसपी सिटी संदीप सिंह ने बताया कि गौरीचक थाना पर पथराव करने के आरोप में 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद सभी दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story