भारत
नगर निगम के बी एंड आर ब्रांच के अधिकारी कोशिशों पर फेर रहे पानी
Shantanu Roy
20 Sept 2023 5:55 PM IST

x
लुधियाना। पंजाब सरकार द्वारा फंड की बर्बादी रोकने की दिशा में की जा रही कोशिशों पर नगर निगम की बी एंड आर ब्रांच के अधिकारी पानी फ़ेर रहे हैं जिसके तहत येलो केटेगरी के हल्का वाइस विकास कार्यों को मंजूरी देने की तैयारी की जा रही है। यहां बताना उचित होगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा आगामी नगर निगम चुनाव के दौरान सियासी लाभ लेने के लिए 20 करोड़ की लागत से हल्का वाइस विकास कार्य करवाने का फैसला किया गया है। इन विकास कार्यों की लिस्ट भले ही विधायकों की सिफारिश पर फाइनल की गई है लेकिन साथ ही इस फंड की बर्बादी रोकने पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है जिसके लिए जहां दूसरे शहर के अधिकारियों व चीफ इंजीनियरों की टीम भेजकर ग्राउंड पर विकास कार्यों की जरूरत को क्रॉस चेकिंग करवाई गई है।
वहीं, डिजिटल सर्वे के रूप में आर्टिफिशल इंटेलिजंस की मदद भी ली गई है जिनकी रिपोर्ट के आधार पर जो लिस्ट बनाई गई है, उनमें विकास कार्यों को रेड, ओरेंज, येलो व ग्रीन केटेगरी में मार्क किया गया है जिनमें से सरकार द्वारा सबसे जरूरी होने की वजह से पहले रेड केटेगरी के विकास कार्यों को शुरू करवाने के लिए बोला गया है लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा यह कहकर ओरेंज केटेगरी के विकास कार्यों के टेंडर लगाने की मंजूरी भी दे दी गई है कि वर्क ऑर्डर जारी करने तक अगर सड़कों को बनाने की जरूरत होगी तो ग्राउंड पर काम शुरू करवा लिया जाएगा लेकिन अब बी एंड आर ब्रांच के अधिकारियों द्वारा येलो केटेगरी में शामिल ठीक हालत वाले विकास कार्यों के टेंडर लगाने की कोशिश की जा रही है जिसके लिए विधायकों की सिफारिश का हवाला दिया जा रहा है
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





