35 देशों के अधिकारियों ने विधान सभा के डिजिटल म्यूजियम का अवलोकन किया

जयपुर। राजस्थान विधान सभा के म्यूजियम को 35 देशों के अधिकारियों ने बुधवार को अवलोकन किया। म्यूजियम में विधान सभा संचालन के विभिन्न डिजिटल दृश्यों, मॉडल्स और चित्रों को देखकर विभिन्न देशों के अधिकारीगण अभिभूत हुए। इन अधिकारियों ने राजस्थान की गौरवमयी गाथा, वर्तमान राजस्थान व उसकी संरचना, विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न प्रक्रियाओं को देखा। उल्लेखनीय है कि 35 देशों के यह अधिकारी दी इण्डियन इन्सटीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डाटा एनालिटिक्स एण्ड रिस्क विषय पर तीन सप्ताह के अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे है। यह दल अध्ययन भ्रमण के दौरान जयपुर यात्रा पर है। इस दल में श्रीलंका, म्यांमार, फीजी, गुनिया, केन्या, कम्बोडिया, मैक्सिको, ओमान, किजिग्स्तान, साउथ सूडान, ताजिकिस्तान, ट्रिनिडेड एण्ड टोबेगो, मेडास्कर, इण्डोनेशिया, गाम्बिया, घाना, तंजानिया, ईथिओपिआ, अर्जेन्टिना और भूटान के अधिकारीगण शामिल थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






