भारत

14 मौतों के बाद खुली अधिकारियों की आंख, अब हटाए जाएंगे अवैध होर्डिंग्स

jantaserishta.com
14 May 2024 3:33 PM IST
14 मौतों के बाद खुली अधिकारियों की आंख, अब हटाए जाएंगे अवैध होर्डिंग्स
x
अधिकारी गहरी नींद से जगे हैं।
मुंबई: मुंबई में सोमवार को आई आंधी में एक विशाल होर्डिंग के गिरने और 14 लोगों की मौत होने के बाद अब अधिकारी गहरी नींद से जगे हैं। मुंबई उपनगरीय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीडीएमए) ने मापदंडों का उल्लंघन कर लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई का फैसला किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। 13 मई की देर रात एमएसडीडीएमए की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को घटनास्थल के निकट लगाए गए तीन अन्य बड़े होर्डिंग्स को गिराने का आदेश दिया गया है। इन होर्डिंग्स को ईजीओ मीडिया कंपनी के मालिक भावेश भिंडे ने लगवाया है।
इसके साथ ही मुंबई के पंत नगर पुलिस स्टेशन में भिंडे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। भिंडे सोमवार रात से फरार है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक, ईजीपी मीडिया कंपनी को पहले सेंट्रल रेलवे (सीआर) द्वारा "ब्लैकलिस्टेड" किया गया था और यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी को विशाल होर्डिंग लगाने की अनुमति कैसे दी गई। इसे मुंबई में सबसे बड़ा होर्डिंग बताया गया। इसके बदले विज्ञापनदाताओं से बड़ी राशि ली गई।
सोमवार शाम मुंबई मेें आई तेज आंधी से छड़ों और गार्डरों के साथ सैकड़ों किलो वजनी होर्डिंग उखड़ गया और घाटकोपर पूर्व के पंत नगर इलाके में कई घरों और एक पेट्रोल पंप पर जा गिरा। इसके चलते 14 लोगों की मौत हो गई और 88 लोग घायल हो गए। 60 से अधिक लोगों को बचाया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने कहा कि मानदंडों का उल्लंघन कर लगाए जाने वाले बड़े होर्डिंग्स का पता लगाकर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त होर्डिंग की अनुमति कथित तौर पर तत्कालीन रेलवे पुलिस प्रमुख क़ैसर खालिद ने दी थी। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आरोपी भिंडे शिवसेना (यूबीटी) नेताओं से जुड़ा हुआ है। सोमवार शाम, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा किया और बृहन्मुंबई निगम व मुंबई पुलिस को घटना की जांच करने, शहर में सभी अवैध होर्डिंग्स का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया।
सीएम ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा प्रदान करने और घायलों के लिए मुफ्त उपचार की घोषणा भी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story