भारत

ईवीएम व वीवीपेट का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न अधिकारियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि

jantaserishta.com
2 Nov 2023 6:59 PM IST
ईवीएम व वीवीपेट का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न अधिकारियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि
x

बूंदी । विधानसभा आम चुनाव 2023 को स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाली ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज परिडवाल,बूंदी आरओ सोहनलाल, केशवरायपाटन माल्विका त्यागी, हिंडोली कुलदीप सिंह शेखावत, प्रशिक्षु आईएएस मोहित , डीओआईटी के संयुक्त निदेशक महेन्द्रपाल, डीआईओ अनिल भाल तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधानसभा वार ईवीएम-वीवीपैट के रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 1460 बीयू, 1076 सीयू तथा 1165 वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दिया।
———

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story