भारत
अधिकारी की पत्नी को बनाया निशाना, शातिर ने खुद को बताया CBI का अफसर
jantaserishta.com
27 Jun 2024 10:51 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पति को मीडिया में 'बलात्कार मामले' में बेनकाब करने की धमकी दी.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को बताया कि साइबर अपराधियों ने NDMC अधिकारी की पत्नी से कथित तौर पर 2 लाख रुपये ऐंठ लिए और उसके पति को मीडिया में 'बलात्कार मामले' में बेनकाब करने की धमकी दी.
एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने पहले ही 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे और 1.5 लाख रुपये और ट्रांसफर करने वाली थी, तभी उसका पति घर लौट आया और दोनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. एफआईआर में कहा गया है, "21 मई को मेरी पत्नी को एक नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. उसने मेरी पत्नी से कहा कि मैं बलात्कार के एक मामले में शामिल हूं और मीडिया में मेरा नाम उजागर करने की धमकी दी."
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) में कार्यरत अधिकारी ने पुलिस को बताया कि मामले को दबाने के लिए धोखेबाजों ने कथित तौर पर उनकी पत्नी से दो लाख रुपये मांगे, जो उसने उन्हें ट्रांसफर कर दिए और बाद में उसने फिर 1.50 लाख रुपये की और मांग की. पीड़ित ने एफआईआर में बताया कि, "शाम के करीब 4 बजे मैं अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौटा, मेरी पत्नी डरी हुई थी और उसने पूरी बात बताई. पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने के बाद अधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर धोखाधड़ी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (छद्मवेश द्वारा धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





