भारत

अफसर की पत्नी ने मंत्री पर किया हमला, किया ये ट्वीट

jantaserishta.com
23 Nov 2021 2:58 PM IST
अफसर की पत्नी ने मंत्री पर किया हमला, किया ये ट्वीट
x
आइए जानते हैं पूरा मामला...

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) एनसीबी (NCB) अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. इस बीच उन्होंने वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े को लेकर एक ट्वीट कर दिया, जिसपर अब क्रांति ने पलटवार किया है. क्रांति वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है. आइए जानते हैं पूरा मामला...

दरअसल, NCP नेता ने समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े (Kranti Redkar Wankhede) को लेकर एक चैट का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया. जिसमें एक शख्स ने लिखा था- 'मैडम क्रांति, मेरे पास दाऊद और नवाब के कनेक्शन के पुख्ता सबूत हैं, प्लीज डीएम करें." इसके जवाब में क्रांति ने लिखा- "आपके पैसे किस तरह के सबूत हैं."
शख्स ने फिर लिखा- "मेरे पास नवाब मलिक और दाऊद की फोटो है." जिसपर क्रांति ने रिप्लाई किया- "प्लीज सेंड, इसके लिए आपको इनाम मिलेगा." हालांकि, नवाब मलिक द्वारा शेयर किए गए इस इस चैट को क्रांति रेडकर ने फर्जी बताया है.
वानखेड़े की पत्नी का नवाब मलिक पर पलटवार
नवाब मलिक के इस ट्वीट के बाद समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति ने पलटवार किया. उन्होंने मलिक के ट्वीट के जवाब में लिखा- "ये चैट गलत तरीके से बनाई गई है और पूरी तरह से फर्जी है. मेरी किसी से भी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है. एक बार फिर बिना वेरिफाई किए पोस्ट किया गया. मुंबई साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करा रही हूं. समर्थकों चिंता न करें, यह हमारी संस्कृति या हमारी भाषा नहीं है."
गौरतलब है कि नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच चल रही 'जंग' में हर रोज कुछ नया सामने आ रहा है. मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है. दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. दोनों के वकील कोर्ट में दलीलें रख रहे हैं.
नवाब मलिक ने वानखेड़े पर वसूली, धर्म छिपाने, फर्जी कागजात से नौकरी पाने समेत कई आरोप लगाए हैं. वहीं वानखेड़े की ओर इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया गया है.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story