भारत
अफसर की पत्नी गिरफ्तार, दिल दहला देने वाला मामला सामने आया!
jantaserishta.com
27 Sept 2023 1:51 PM IST

x
DEMO PIC
लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।
गुवाहाटी: असम के दिमा हसाओ में अपनी नाबालिग घरेलू नौकरानी से अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में सेना के मेजर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि वह नाबालिग के साथ मारपीट करती थी। वह उसे इतना मारती थी कि उसके दांत टूट गए। नाबालिग के शरीर पर जलने के निशान भी थे। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि नाबालिग की नाक की हड्डी भी टूटी हुई है और उसकी जीभ तक पर कटने के निशान हैं। पुलिस के सूत्रों का यह भी कहना है कि ज्यादातर समय बच्ची को विर्वस्त्र रखा जाता है।
16 साल की लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। आरोप है कि दंपती बीते 6 महीने से उसके साथ ज्यादती कर रहा था। जब वह खाना मांगती थी तो उसे कूड़ेदान से उठाकर खाने को दे देते थे। पीड़िता का कहना है कि उसे तब तक मारा जाता था जब तक कि उसका खून नहीं निकल आता था। उसने यह भी कहा कि उसे अपना ही खून चाटने के लिए मजबूर किया जाता था।
पीड़िता ने कहा, वह मुझे कमरे में बंद करके रखती थी और बाल पकड़कर घसीटती थी। वह कहती थी कि मुझे घऱ का काम करना नहीं आता है और इसके लिए बेलन से पीटती थी। जब वह मारती थी तो कई बार खून निकल आता था और फिर वह मुझसे वह खून चटवाती थी। मेजर की पत्नी के खिलाफ पॉक्सो और एससी/एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिमा हासाओ के एसपी मयंक कुमार ने कहा कि नाबालिग से काम लेने का मामला भी आरोपी पर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की ने बताया था कि 6 महीने से उसे टॉर्चर किया जा रहा था। सेना के अधिकारी हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पोस्टेड हैं। उन्होंने घर का काम करवाने और बच्चे की देखभाल के लिए नाबालिग को रखा था। जब वह वापस असम आए तो पीड़िता अपने परिवारवालों से मिली। इसके बाद सारा मामला खुलकर सामने आया। पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह घऱ आई तो पहचान में ही नहीं आ रही थी। 16 साल की उम्र में वह महिला लगने लगी। वह बोल भी नहीं पा रही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





