भारत

लोगों की समस्यायों को समय पर निपटाएं अफसर

Shantanu Roy
6 Nov 2026 10:42 PM IST
लोगों की समस्यायों को समय पर निपटाएं अफसर
x
बिलासपुर। आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए संबधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा। ताकि पात्र को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। यह बात जिला बिलासपुर की नवनियुक्त डीसी किरण भड़ाना ने बचत भवन में आयोजित प्रेसमीट कार्यक्रम में कही। किरण भड़ाना वर्ष 2017 आईएएस बैच अधिकारी हैं। इससे पहले लाहौल स्पिती में अपनी सेवाएं बतौर डीसी प्रदान कर चुकी हैं। उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई के साथ ही एमफिल और पीएचडी की उपाधि हासिल की। यूपीएससी की परीक्षा में 120वां रैंक हासिल किया।
नादौन, शिमला, लौहालस्पिती सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान डीसी किरण भड़ाना ने कहा कि जिला बिलासपुर में रेलवे, फोरलेन के अलावा अन्य प्रोजेक्ट जारी हैं। इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के साथ ही जिला के विकास को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में प्रदेश सरकार की ओर से भी कई प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है, सरकार के इन प्रोजेक्ट्स को भी निर्धारित समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि संबधित लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने भिक्षावृति को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि जिस उम्र में बच्चों के स्कूल जाने का समय होता है, उस समय कई बच्चे भिक्षावृति में जा रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गंभीर मसलों को प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले भी इस तरह के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कार्य कर चुकी हैं और शिक्षा मुहैया करवाने जाएंगे।
Next Story