भारत

कोढ़ा अंचल परिचारी का निधन अधिकारियों ने शोक संवेदना की व्यक्त

Shantanu Roy
7 Aug 2023 2:22 PM GMT
कोढ़ा अंचल परिचारी का निधन अधिकारियों ने शोक संवेदना की व्यक्त
x
बड़ी खबर
ए डी खुशबू
कटिहार। कोढ़ा अंचल कार्यालय के परिचारी सह मुसापुर ग्राम निवासी युगल ठाकुर का निधन रविवार को हो गया। अंचल कार्यालय के परिचारी युगल ठाकुर के निधन की खबर के बाद अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गया। मृतक युगल ठाकुर के परिजनों के मुताबिक पूर्व में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज हेतु कोलकाता ले जाया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। वहीं इनके निधन की खबर सुनकर कोर अंचल कार्यालय में सोमवार को मार्च में सन्नाटा छाया रहा।
सभी पदाधिकारी एवं कर्मी शोक में डूबे रहे। परिचारी के शव को कोढ़ा अंचल प्रखंड कार्यालय लाया गया। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार व अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया तथा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही इनके निधन से परिवारजनों के बीच दुखों का पहाड़ सा टुट पड़ा है। उनके परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।
Next Story