भारत

हॉस्पिटल की हालात बताते फूट-फूट कर रो पड़े अफसर, देखें VIDEO

Admin2
22 April 2021 1:29 PM GMT
हॉस्पिटल की हालात बताते फूट-फूट कर रो पड़े अफसर, देखें VIDEO
x
सबको रुला रहा कोरोना

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना महामारी के इलाज में जुटे अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचने लगा है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म होने से मरीजों की जान पर बन आई है। गंभीर होती स्थिति को के मद्देनजर जहां दिल्ली के शांति मुकुंद अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते अपने यहां भर्ती मरीजों को अब डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। वहीं, नोएडा का कैलाश अस्पताल भी अब और मरीजों को भर्ती नहीं कर रहा है।

शांति मुक्त अस्पताल के सीईओ सुनील सग्गर ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट के कारण दिल्ली बुरी तरह प्रभावित है। ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए हमने डॉक्टरों से जिन भी मरीजों को छुट्टी दे सकते हैं उन्हें डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया है। हमारे यहां करीब 2 घंटे के लिए ऑक्सीजन बची है। हम छोटे ऑक्सीजन सिंलेंडरों और दबाव कम करके किसी तरह काम चला पा रहे हैं। हमारे अस्पताल में फिलहाल 110 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें से 85 मरीजों को प्रति मिनट करीब 5 लीटर ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरत पड़ रही है।

हालात के बारे में बताते हुए भावुक हुए डॉ. सग्गर ने कहा कि आज स्थिति बेहद डरावनी और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम डॉक्टर हैं जो मरीजों को जीवन देते हैं, लेकिन आज हम उन्हें इलाज तो क्या ऑक्सीजन तक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसा ही चलता रहा तो मरीज मर जाएंगे। अस्पताल का कहना है कि काफी प्रयास करने के बावजूद हमें कहीं से भी ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि हम मरीजों को दूसरे अस्पतालों में बेड खोजने में भी मदद कर रहे हैं।


Next Story