भारत

अफसरों और पुलिसवालों की पिटाई, गांव में कोरोना मरीज के शव का अंतिम संस्‍कार करने पहुंचे थे

jantaserishta.com
17 May 2021 8:45 AM IST
अफसरों और पुलिसवालों की पिटाई, गांव में कोरोना मरीज के शव का अंतिम संस्‍कार करने पहुंचे थे
x

नई दिल्‍ली. देश भर में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है. कई राज्‍यों में तो हालात काफी खराब हैं. उनमें बड़ी संख्‍या में मामले सामने आने के साथ ही मौतें भी अधिक हो रही हैं. वहीं इन दिनों गांवों में भी कोरोना संक्रमण अधिक देखने को मिल रहा है. इन सबके बीच ओडिशा (Odisha) के एक गांव में अफसरों और पुलिसवालों की पिटाई की घटना सामने आई है.

जानकारी के अनुसार ओडिशा के सोनारीपोसी गांव में लोगों ने पुलिसवालों और प्रशासनिक अफसरों की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि पुलिस और अफसर गांव में किसी कोरोना मरीज के शव का अंतिम संस्‍कार करने पहुंचे थे. इस बात से गांववाले काफी नाराज हो गए.
बड़ी संख्‍या में गांववाले मौके पर पहुंचे और पुलिस व अफसरों को घेर लिया. इसके बाद उन्‍होंने उनकी पिटाई कर दी. इस पूरी घटना पर मयूरभंज के एसपी स्मिथ परमार ने जानकारी दी है कि ठाकुरमुंडा पुलिस ने केस दर्ज किया है और सात लोगों न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले की जांच जारी है.
बता दें कि ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है. राज्‍य में रोजाना बड़ी संख्‍या में नए मामले सामने आ रहे हैं. इस समय ओडिशा में संक्रमण के कुल मामले 6 लाख से अधिक हैं. साथ ही 2300 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story