भारत
रिश्वत का ऑडियो वायरल होने पर अफसर बर्खास्त, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
jantaserishta.com
16 May 2023 11:03 AM IST

x
विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी की गई।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में एक अफसर को रिश्वत मांगना और उसके बाद बातचीत का ऑडियो वायरल होना महंगा पड़ गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसे बर्खास्त कर दिया है। बताया गया है उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) संजय जैन पर अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। रिश्वत मांगने का ऑडिया भी वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो पर मुख्यमंत्री चौहान ने जैन को दो माह पूर्व तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। जैन के निलंबन के बाद दो माह में विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी की गई।
विभागीय जांच के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, रिश्वत जैसे मामले में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर 15 मार्च के बाद अब तक भ्रष्टाचार के 75 प्रकरण में 119 शासकीय सेवकों के विरूद्ध अभियोजन की मंजूरी भी दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





