भारत

अफसर रिश्वत लेते पकड़ाया, QR कोड से वसूली का भी आरोप, मची खलबली

jantaserishta.com
4 May 2026 10:06 PM IST
अफसर रिश्वत लेते पकड़ाया, QR कोड से वसूली का भी आरोप, मची खलबली
x
पढ़ें पूरी खबर.
सहारनपुर: सहारनपुर में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. मेरठ यूनिट की विजिलेंस टीम ने आरोपी अधिकारी को एक लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा.
मामले के अनुसार, सुनील कुमार पर एक स्क्रैप कारोबारी से लगातार अवैध वसूली करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल 2026 को रुड़की से जगाधरी जा रहे एक ट्रक मालिक से तीन लाख रुपये की वसूली की गई थी. यह रकम कारोबारी ने क्यूआर कोड के जरिए सुनील कुमार के खाते में ट्रांसफर की थी.
इसके बाद 4 अप्रैल 2026 को आरोपी अधिकारी ने फिर से उसी व्यापारी का ट्रक पकड़ लिया और उस पर हर महीने एक लाख रुपये देने का दबाव बनाया. सहारनपुर के व्यापारी मनजीत ट्रेडर्स से यह रकम नियमित रूप से देने के लिए धमकाया जा रहा था.
कारोबारी ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद मेरठ यूनिट ने जाल बिछाकर कार्रवाई की. टीम ने आरोपी को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल विजिलेंस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह की वसूली में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं. आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story