भारत

OFFER: सस्ते में लें हवाई सफर का मजा, मात्र 899 रुपये में बुक करें टिकट, जाने कैसे?

jantaserishta.com
13 Jan 2021 3:26 PM IST
OFFER: सस्ते में लें हवाई सफर का मजा, मात्र 899 रुपये में बुक करें टिकट, जाने कैसे?
x

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है. ऐसे में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए SpiceJet एक स्पेशल 'Book Befikar Sale' लेकर आई है. इस सेल के तहत घरेलू यात्रा का किराया 899 रुपये से शुरू हो रहा है. बता दें कि टिकट की बुकिंग आज (13 जनवरी) से शुरू हो गई है, जो 17 जनवरी 2021 को बंद हो जाएगी. सेल के तहत टिकट बुकिंग पर 1 अप्रैल 2021 से 30 सितंबर 2021 के बीच यात्रा की जा सकती है.

Book Befikar Sale में घरेलू उड़ान का किराया 899 रुपये से शुरू हो रहा है. इसके अलावा बिना किसी चार्ज के टिकट की डेट चेंज करने और कैंसिल करने की भी सुविधा दी जा रही है. कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को लुभाने की कोशिश में इस ऑफर के तहत एक मुफ्त टिकट वाउचर अलग से देने की घोषणा की है.
कंपनी ने बताया कि फ्लाइट वाउचर की कीमत बुक किए गए टिकट के बेस किराए के जितनी होगी. ग्राहक जब भी इस सेल ऑफर के तहत टिकट की बुकिंग करेगा उसे अधिकतम 1,000 रुपये प्रति बुकिंग का वाउचर मिलेगा. इस वाउचर का उपयोग भवि‌ष्य में टिकट बुकिंग के लिए किया जा सकता है.
यह फ्लाइट वाउचर 28 फरवरी 2021 तक वैलिड होंगे. यह केवल घरेलू उड़ान पर ही लागू होगा. इस वाउचर को कम से कम 5,500 रुपये के न्यूनतम लेनदेन राशि के साथ नए सिरे से बुकिंग करने पर भुनाया जा सकता है.
इस ऑफर की पूरी जानकारी एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट www.SpiceJet.com पर दी गई है. "स्पाइसजेट ने कहा, "यह छूट केवल एकतरफा किराए पर लागू होगी. इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और न ही ग्रुप बुकिंग पर लागू किया जा सकता है."



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story