भारत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आपत्तिजनक बयान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को कहा- ह****

jantaserishta.com
4 Dec 2020 12:08 PM IST
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आपत्तिजनक बयान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को कहा- ह****
x

फाइल फोटो 

पश्चिम बंगाल में चुनावी साल आने से पहले ही राजनीतिक दलों में चुनावी जंग तेज हो गई है. बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने फिर ममता सरकार पर आक्रामक अंदाज में हमला बोला है. दिलीप घोष बोले कि जय श्री राम बोलने से ममता दीदी को काफी दिक्कत होती है?

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी ने के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि वह एक ह**मी की तरह क्यों व्यवहार कर रही हैं.
दिलीप घोष ने कहा कि आखिर उनके खून में ऐसा क्या है कि वो जय श्री राम नहीं बोल सकती हैं. राम के देश में ही ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि बदला नहीं, बदल दो. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हमारे कार्यकर्ताओं की मौत का बदला लेंगे. दिलीप घोष ने बंगांव में एक जनसभा में ये बात कही.

दिलीप घोष लगातार इस तरह के बयान देते आए हैं, जिनपर विवाद होता रहा है. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि ममता राज में बंगाल में आतंकवादी ग्रुप एक्टिव हो गए हैं, जो पश्चिम बंगाल को वेस्ट बांग्लादेश बनाना चाहते हैं.

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और टीएमसी में जंग
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बंगाल में जय श्री राम के नारे पर बवाल हुआ है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी की ओर से इस नारे को उछाला जा रहा था, तब भी ममता काफी खफा थीं. ममता का आरोप है कि बीजेपी ने इस नारे को राजनीतिक रूप दे दिया है.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में मई 2021 में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही आक्रामक रवैया अपनाया हुआ है. बंगाल में बीजेपी की ओर से 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके कारण पार्टी की ओर से लगातार आक्रामक रुप से प्रचार किया जा रहा है. कई केंद्रीय मंत्री और नेता भी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story