सोशल मीडिया पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

अहमदाबाद. गुजरात के नवसारी में पुलिस ने शनिवार को एक युवक को सोशल मीडिया पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिलिमोरा तालुका के बंदर रोड निवासी शैलेश सारंग के रूप में हुई है. सारंग के खिलाफ नवसारी के ही एक मुसलमान व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ ऐसे मैसेज पोस्ट किए हैं, जो इस्लाम धर्म के खिलाफ हैं. सारंग को शनिवार को नवसारी के ही बिलिमोरा के जवाहर रोड निवासी जहीर अहमद कासली की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया. कासली ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शैलेश सारंग का इस्लाम के खिलाफ पोस्ट किया गया एक आपत्तिजनक मैसेज मिला था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





