भारत

बालासोर ट्रेन हादसा मामला: सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जांच अपने हाथ में लिया

jantaserishta.com
6 Jun 2023 4:39 PM IST
बालासोर ट्रेन हादसा मामला: सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जांच अपने हाथ में लिया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीबीआई ने कहा, हमने रेल मंत्रालय के अनुरोध पर और ओडिशा सरकार की सहमति से मामला दर्ज किया है। यह घटना कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और राज्य के बहनागा बाजार में एक मालगाड़ी से जुड़ी ट्रेन दुर्घटना से संबंधित है।
अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ने पहले से कटक में बालासोर जीआरपीएस में दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। ओडिशा के बालासोर में सीबीआई की एक टीम पहले से ही मौजूद है। रविवार को रेलवे बोर्ड ने ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा, परिस्थितियों, स्थिति और प्रशासन से मिली जानकारी को देखते हुए, रेलवे बोर्ड आगे की जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश कर रहा है।
दुर्घटना के बाद रेल मंत्री वैष्णव विपक्षी दलों के निशाने पर रहे। उन्होंने उनके इस्तीफे की मांग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story