भारत
ओडिशा ट्रेन हादसा: स्पेशल ट्रेन से चेन्नई पहुंचे 137 लोग
jantaserishta.com
4 Jun 2023 2:45 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में जीवित बचे कम से कम 137 लोग रविवार सुबह चेन्नई रेलवे स्टेशन पहुंचे। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यन और स्वास्थ्य सचिव गगन सिंह बेदी ने डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मौत को मात देकर लौटे लोगों का स्वागत किया।
बांग्लादेश से वलीयुल इस्लाम, जो अपने परिवार के साथ ट्रेन में पहुंचे थे, ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वे अपनी पत्नी के कैंसर के इलाज के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस में चेन्नई जा रहे थे। उन्होंने बतायाा कि इस हादसे में उनकी पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने आपदा से बचने के लिए खुदा का शुक्रिया अदा किया।
शिवरंजिनी और उनकी बेटी संजना श्री अपने पति सतीश कुमार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी पर कोलकाता गए थीं, जो बीएसएफ में हैं और वहां तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें ए2 कोच से बाहर निकाला गया, तो उन्होंने चारों तरफ लाशें ही लाशें देखीं। यह एक दु:खद और हैरान करने वाला अनुभव था।
घायल हुए कम से कम 18 यात्रियों को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
कई अन्य लोगों को तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों और कुछ केरल में उनके संबंधित शहरों में ले जाने से पहले शहर के होटलों में ठहराया गया है।
Tagsओडिशा ट्रेन हादसाट्रेन हादसाबालासोरबालासोर ट्रेन हादसाodisha train accidenttrain accidentbalasorebalasore train accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





