भारत

एसटीएफ का एक्शन, तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 May 2023 12:56 PM IST
एसटीएफ का एक्शन, तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार
x
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा पुलिस के एसटीएफ ने तेंदुए की तीन खालें जब्त की हैं और एक वन्यजीव अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक टीम ने बुधवार को सिरीगुड़ा स्वर्गधाम चौक के पास छापेमारी कर तेंदुए की खाल जब्त की और एक शख्स को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान रायगड़ा जिले के डंब्रुधर मांझी के रूप में हुई है। एसटीएफ के अधिकारियों ने कहा कि आईपीसी और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। जब्त तेंदुए की खाल को जांच के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story