भारत

उड़ीसा राजपरिवार मामला: सीएम दरबार पहुंचा पूर्व पीएम की पोती का मामला

jantaserishta.com
22 May 2023 1:53 PM IST
उड़ीसा राजपरिवार मामला: सीएम दरबार पहुंचा पूर्व पीएम की पोती का मामला
x
पति बोले- सरोगेसी से बच्चा, 100 करोड़ और - विधायक का टिकट मांग रही अंद्रीजा.
देहरादून (आईएएनएस)| पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी.पी सिंह) की पोती अंद्रीजा मंजरी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ही उन्होंने सीएम धामी से मिलीं। सीएम ने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि, दोषी बख्शे नहीं जाने चाहिए।
सीएम धामी ने कहा कि, प्रभावशाली जांच को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। साथ ही अंद्रीजा मंजरी की सुरक्षा का भी ख्याल रखने को कहा है। गौरतलब है कि, पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अंद्रीजा मंजरी ने मारपीट, गाली-गलौज और मारने के आरोपों में ससुराल पक्ष के कई लोगों पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं अर्केश नारायण सिंहदेव:-
वहीं अंद्रीजा मंजरी के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से हैं। इनके परदादा आरएन सिंह देव ओडिशा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा अर्केश नारायण सिंह देव के भाई सांसद हैं। इनका घर देहरादून में भी है।
अद्रीजा मंजरी और अर्केश नारायण सिंह देव की शादी साल 2017 में बड़ी धूमधाम से हुई थी। इसके बाद से ही दोनों देहरादून के थाना राजपुर स्थित बंगले में रहते हैं, लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से अब पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसपर पुलिस जांच में जुटी है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। वहीं मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से सुर्खियों में है। अब देखना होगा कि इसपर आगे किस तरह से पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाती है।
अंद्रीजा मंजरी पर पति ने लगाया है ये आरोप:-
इससे पहले अंद्रीजा मंजरी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की थी। अंद्रीजा मंजरी ने आरोप लगाया था कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं।
इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही उन्होंने घर के नौकरों और अरकेश के कुछ साथियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है।
दूसरी तरफ अरकेश नारायण सिंह देव ने आरोप लगाया था कि, अंद्रीजा मंजरी उनसे सरोगेसी के माध्यम से बच्चा मांग रही हैं। इसके अलावा वह 100 करोड़ रुपये और बालागीर से विधायक का टिकट मांग रही हैं। यह देने पर ही उन्होंने सहमति से तलाक देने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story