भारत

टाइगर रिजर्व में दुर्लभ मेलेनिस्टिक बाघ मृत पाया गया, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को जानकारी दी गई

jantaserishta.com
2 May 2023 10:46 AM IST
टाइगर रिजर्व में दुर्लभ मेलेनिस्टिक बाघ मृत पाया गया, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को जानकारी दी गई
x

फाइल फोटो: सोशल मीडिया

भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के मुख्य क्षेत्र में एक दुर्लभ मेलानिस्टिक बाघ मृत पाया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओडिशा वन विभाग के अधिकारियों को संदेह है कि उनके क्षेत्र में बाघों के बीच आपसी लड़ाई के कारण बाघ की मौत हुई है। हालांकि अभी तक बाघ की मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशील कुमार पोपली ने मीडिया को बताया कि मेलानिस्टिक नस्ल के रॉयल बंगाल टाइगर का शव सोमवार सुबह सिमिलिपाल के कोर एरिया में मिला। बाघ की उम्र करीब 3-3.5 साल थी।
पोपली ने कहा, "प्रथम दृष्टया, यह दो नर बाघों के बीच अपने क्षेत्र में हुई वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम प्रतीत होता है। शव पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
वन विभाग ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को मौत की जानकारी दी है। काले या स्यूडो-मेलानिस्टिक बाघ के शरीर पर खास तरह की गहरी धारी पैटर्न बना हुआ है, जो दुर्लभ है। ऐसे बाघ केवल सिमिलिपाल में पाए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story