
x
ओडिशा पुलिस ने असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर (ASI) (कम्युनिकेशन) के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ओडिशा पुलिस ने असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर (ASI) (कम्युनिकेशन) के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा पुलिस एएसआई 2021 लिखित परीक्षा के लिए 15 से 17 मार्च, 2022 तक ओडिशा के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- 'Download Admit card for ASI' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट लें। प्रवेश पत्र में संयुक्त कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT) की तिथि, समय और स्थान के बारे में सूचना होती है, और OPRB के सदस्य के हस्ताक्षर के साथ उम्मीदवार की स्कैन की गई तस्वीर और स्कैन किए गए हस्ताक्षर होंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा। वरना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
Next Story