भारत
पुलिस ने ठगी के मामले में भाजपा नेता को किया गिरफ्तार, बोले- साजिश के तहत फंसाया गया
jantaserishta.com
8 Jun 2023 5:00 PM IST

x
गिरफ्तार नेता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बताए जाते हैं।
मुंगेर (आईएएनएस)| बिहार भाजपा नेता बीएम अमरेश को बुधवार की रात ओडिशा से आई पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से मुंगेर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता की यह गिरफ्तारी रुपए ठगी के मामले में की गई है।
गिरफ्तार नेता भाजपा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस के मुताबिक, अमरेश को ओडिशा पुलिस ने मुंगेर के मुफ्फसिल थाना इलाके के महेशपुर गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेता पर पैसे ठगने का आरोप लगाया गया है।
मुंगेर आए ओडिशा पुलिस के एसआई निलेंद्र विश्वास ने बताया की येंथापाली थाना क्षेत्र के निवासी संबत सिशोवन प्रधान जो एनएलसी इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी अभियंता, विद्युत के रूप में कार्यरत है, ने येंथापाली थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ब्रजेंद्र मोहन अमरेश से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने 6 महीने में पूरी रकम वापस करने के वादे के साथ व्यवसाय के लिए कुछ पैसे के लिए उनसे संपर्क किया और रुपये ले लिए।
उन्होंने कहा कि कुल 23 लाख 65 हजार रुपये ऑनलाइन के माध्यम से लिया पर उसे नहीं लौटाया। उन्होंने बताया कि इसी मामले में अमरेश को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी भाजपा नेता बीएम अमरेश ने बताया की उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उसने जो भी पैसा लिया सारा ऑनलाइन के माध्यम से लिया है साथ ही सभी का इनकम टैक्स में भी जिक्र है।
उन्होंने बताया कि पिछले 7 माह से वे ओडिशा नही जा पाए हैं। इस कारण उसे साजिश के तहत फंसा दिया गया। उन्होंने बताया कि अमरेश का चिकित्सकीय जांच के बाद मुंगेर न्यायालय में उपस्थित किया जाएगा और फिर ओडिशा ले जाएगी। मुंगेर ( सदर ) डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि ओडिशा पुलिस मुफ्फसिल थाना के नवागढ़ी महेशपुर से बीएम अमरेश को गिरफ्तार किया है।
Tagsभाजपा नेता बीएम अमरेशबीएम अमरेशओडिशा पुलिसठगीभाजपा नेता गिरफ्तारBJP leader BM AmreshBM AmreshOdisha policefraudBJP leader arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





