भारत
जमीनी विवाद में बहा खून. भाई ने बड़े भाई और परिवार के सदस्यों की हत्या की
jantaserishta.com
23 May 2023 3:50 PM IST

x
4 लोगों को मार डाला.
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने भूमि विवाद को लेकर अपने बड़े भाई और उसके परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना भटली थाना क्षेत्र के झिकीझिकी गांव में सोमवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सिबा बाग के रूप में हुई है। सिबा ने 55 वर्षीय गुरुदेव बाग, उनकी 48 वर्षीय पत्नी श्रीबागनी, उनके 15 वर्षीय बेटे चुडामाई और 10 वर्षीय बेटी श्रावणी की हत्या की।
बरगढ़ के एसडीपीओ अमृत कुमार पांडा ने का कि हमें संदेह है कि भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के कारण हत्याएं की गई हैं। डॉग स्क्वायड और एक साइंटिफिक टीम अपराध स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। सिबा बाग को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विवाद के चलते दोनों भाइयों में आए दिन मारपीट होती रहती थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात गुस्से में सिबा जबरदस्ती गुरुदेव के घर में घुस गया और पीड़ितों पर लोहे की एक बड़ी नुकीली चीज से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





