भारत
नदी से निकाले गए 4 छात्रों के शव, गए थे दावत खाने, फिर...
jantaserishta.com
13 July 2023 9:13 AM IST

x
DEMO PIC
सदमे में परिजन.
भुवनेश्वर: भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में बालियांता पुलिस स्टेशन के अंतर्गत धबलाहारा के पास कुआखाई नदी में नहाते समय चार छात्रों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के नौ दोस्त मंगलवार को दावत खाने धबलाहारा गए थे। दावत के बाद उनमें से चार अपने कॉलेज लौट आए जबकि पांच अन्य नहाने के लिए कुआखाई चले गए। नहाने के दौरान पांचों युवक नदी की तेज धारा में बह गए। हालांकि, उनमें से एक छात्रा को स्थानीय लोगों ने जिंदा बचा लिया।
ओडिशा अग्निशमन सेवा के स्कूबा गोताखोर दिलीप जेना ने कहा, ''सूचना मिलने पर अग्निशमन सेवा और बालियांता पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया। मंगलवार शाम को दो युवकों के शव बाहर निकाले, जबकि अन्य दो शव बुधवार को बरामद किए गए।''
उन्होंने कहा कि नदी के पानी में तेज बहाव के कारण छात्र अपने स्नान स्थल से करीब 100 मीटर दूर चले गए। नदी में लगभग 25 से 30 फीट गहराई थी जहां से आज दोनों शव निकाले गए। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान झारखंड के एरियान मिश्रा, कटक के कुमार अविनाश और प्रतीक धलासामंत तथा बालासोर जिले के रोहित परिदा के रूप में की गई है। आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की प्रिंसिपल शर्मिला सुब्रमण्यन ने कहा कि फिलहाल छात्रों की इंटर्नशिप चल रही है और हर छात्र इंटर्नशिप के लिए कंपनी में जा रहे हैं। उन्हें शाम 7 से 7.30 बजे तक अपनी कंपनी में जाने की इजाजत दी गई।
शर्मिला सुब्रमण्यन ने कहा कि जांच करके रिपोर्ट सौंपने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। संबंधित कंपनियों से यह जानने को कहा गया है कि छात्रों को कोई छुट्टी दी गई थी या नहीं।
Tagsभुवनेश्वरभुवनेश्वर न्यूज़भुवनेश्वर पुलिसकुआखाई नदीमौतbhubaneswarbhubaneswar newsbhubaneswar policekuakhai riverdeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





