भारत

प्रेम प्रसंग में रोड़ा! प्रेमी संग मिलकर प्रेमिका ने की दूसरे ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, बहाने से खेत में बुलाया, फिर...

jantaserishta.com
6 Feb 2022 5:12 PM IST
प्रेम प्रसंग में रोड़ा! प्रेमी संग मिलकर प्रेमिका ने की दूसरे ब्वॉयफ्रेंड की हत्या, बहाने से खेत में बुलाया, फिर...
x
हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए दोनों को पकड़ लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है.

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लड़की ने कथित तौर पर पहले प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे ब्वॉयफ्रेंड की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. मामला कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक दूसरे प्रेमी की हत्या के बाद युवती और उसका पहला ब्वॉयफ्रेंड मृतक का मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए. दरअसल इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कठेला गांव में रहनेवाला 20 साल का जितेंद्र पेशे से ड्राइवर था. गुरुवार शाम को घर पर रोजाना की तरह खाना खाने के बाद सोने के लिए गांव के ही दूसरे मकान में चला गया जहां वह अकेला रहता था.
गुरुवार की रात को ज्योति ने फोन कर जितेंद्र को गांव के बाहर खेत में मिलने के लिए बुलाया था. वहां पर पहले से मौजूद ज्योति का पहला प्रेमी गोरेलाल उर्फ कल्लू ने जितेंद्र के वहां पहुंचने पर पीछे से सिर डंडे से हमला कर दिया.
पुलिस के मुताबिक हमले के बाद जितेंद्र चिल्ला ना सके इसलिए उसकी कथित प्रेमिका ज्योति ने मुंह दबा दिया. इसके बाद ज्योति ने भी कई बार डंडे से उसके सिर पर हमला किया. जितेंद्र की जब मौत हो गई तो दोनों मौके से फरार हो गए.
शुक्रवार तड़के ग्रामीणों ने जब शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस को दिए ज्योति के बयान के मुताबिक उसका पहला प्रेमी गोरेलाल जितेंद्र से नफरत करता था. बता दें किगोरेलाल शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं.
हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए दोनों को पकड़ लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story