भारत
एकतरफा प्यार में सनकी युवक का हमला, युवती के सिर को बनाया निशाना, मारा चाकू
jantaserishta.com
23 Sept 2026 9:38 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एकतरफा प्यार में युवती को परेशान करने और उस पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. मोतीपुर थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही 22 साल की युवती ने गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले उसे रास्ते में रोका और फिर पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया. यहां भी विवाद के दौरान उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया गया.
घायल युवती का इलाज मोतीपुर सीएचसी में कराया गया. इसके बाद उसने मोतीपुर थाने में शिकायत दी. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पीड़िता बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही है और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित दौड़ लगाने जाती है. उसका आरोप है कि पिछले 15-20 दिनों से गांव का रहने वाला रवि कुमार उसका पीछा कर रहा था. वह उससे बातचीत करने का दबाव बना रहा था. मंगलवार को युवती दौड़ लगाने के बाद घर लौट रही थी.
पीड़िता के मुताबिक, दरिया छपरा पोखर के पास आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और एततरफा प्यार में दबाव बनाने लगा. युवती ने विरोध किया तो विवाद हो गया. युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. आसपास के कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चला गया.
पीड़िता किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची. रवि कुमार उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया. वहां भी उसने गाली-गलौज और मारपीट की. इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाल लिया और युवती के सिर पर वार कर दिया. हमले में युवती घायल हो गई.
युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. घायल युवती को इलाज के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घटना के बाद युवती ने मोतीपुर थाने में आरोपी रवि कुमार के खिलाफ शिकायत दी, जिसमें उसने आरोपी पर छेड़छाड़ करने के अलावा रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक उसके पिता और भाई की हत्या करने की धमकी देता था. पुलिस इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.
मुजफ्फरपुर की DSP पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि युवती के अनुसार, पहले उसे रास्ते में रोककर मारपीट की गई. बीच-बचाव के लिए कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया. DSP के मुताबिक, इसके बाद आरोपी युवती के घर के पास पहुंचा और वहां भी मारपीट की. इसी दौरान चाकू से युवती के सिर पर वार कर उसे घायल करने का आरोप है. इलाज के बाद युवती थाने पहुंची और एप्लिकेशन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल इस मामले में युवती की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





