भारत

नए साल की पार्टी में लड़कियों के साथ अश्लीलता, चीखने पर खुला राज

jantaserishta.com
1 Jan 2025 4:19 PM IST
नए साल की पार्टी में लड़कियों के साथ अश्लीलता, चीखने पर खुला राज
x

सांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है.
कानपुर: न्यू ईयर के मौके पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पब में न्यू ईयर की पार्टी करने गई तीन लड़कियों से पब के मालिक ने बाथरूम में घसीट कर छेड़छाड़ की. वहीं, जब लड़कियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई. हालांकि, जब लड़कियों ने पुलिस को बुलाया तो पब मालिक मौके से भाग खड़ा हुआ.
दरअसल, न्यू ईयर की रात कानपुर के एक पॉश बार क्लब बेला में पार्टी करने के लिए तीन लड़कियां भी गई हुई थीं. इस दौरान पब मालिक ने लड़कियों को बाथरूम में घसीट कर छेड़छाड़ की. लड़कियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया.
वहीं, इसके बाद जब मौके पर पुलिस को बुलाया गया तो मालिक पब से भाग खड़ा हुआ. साथ ही पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे देखती रही और उसे पकड़ नहीं सकी. हालांकि, पूरे मामले में लड़कियों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है.
इधर, पुलिस का कहना है कि कानपुर के एक पब में पार्टी करने गई तीन लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दोनों ही पक्षों से तहरीर प्राप्त करके मेडिकल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story