भारत

महिला के साथ हैवानियत: दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, फिर पति को भेजा वीडियो

jantaserishta.com
5 April 2024 10:45 AM IST
महिला के साथ हैवानियत: दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, फिर पति को भेजा वीडियो
x

सांकेतिक तस्वीर

गोंडा: गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में दलित महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने कई बार उसके साथ दुराचार किया किया। यहीं नहीं उसके पति के पास अश्लील फोटो और वीडियो भेज दी। इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी रामू यादव के विरुद्ध तहरीर दी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि युवक अरसे पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था।
पीड़िता की शादी हो जाने के बाद भी उसे अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसने वीडियो और फोटो को उसके पति के पास भेज दिया। इसके चलते महिला के पति ने उसे छोड़ दिया। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में रह रही है। आरोपी रामू यादव पर पीड़िता ने मारने-पीटने का आरोप भी लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार के सुबह टेढ़ी नदी पर स्थित पटपरगंज पुल से की गई है। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story