भारत

फिल्म एक्‍ट्रेस को भेजा अश्लील मेसेज, कोरियोग्राफर का बेटा गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 March 2022 9:41 PM IST
फिल्म एक्‍ट्रेस को भेजा अश्लील मेसेज, कोरियोग्राफर का बेटा गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में फिल्‍म कोरियोग्राफर और फैशन सलाहकार प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बिदापा (28) को एक फिल्म एक्‍ट्रेस को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि एडम ने 25 फरवरी की रात को संदेश भेजे थे. एक्‍ट्रेस ने बातचीत का विवरण पुलिस को प्रस्तुत किया, जिसमें एडम पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है. बता दें कि कोरियोग्राफर और फैशन सलाहकार के बेटे पर आरोप लगाने वाली इस एक्‍ट्रेस को दो साल पहले मादक पदार्थों के उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, " एक महिला ने एडम बिदापा के खिलाफ शिकायत की कि वह उन्हें अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा है. लिहाज़ा, बृहस्पतिवार को इंदिरा नगर थाने में एडम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया." उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एडम ने 25 फरवरी की रात को संदेश भेजे थे. उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेत्री ने बातचीत का विवरण पुलिस को प्रस्तुत किया, जिसमें एडम पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है. अभिनेत्री को दो साल पहले मादक पदार्थों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story