भारत
शहीद कैप्टन की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी, एक्शन में राष्ट्रीय महिला आयोग
jantaserishta.com
10 July 2024 4:49 PM IST

x
अब पुलिस सिखाएगी सबक.
नई दिल्ली: कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पत्नी की नम आंखों को देखकर हर कोई भावुक हो गया था। दरअसल, कैप्टन अंशुमान की वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उनकी मां मंजू सिंह और पत्नी स्मृति को राष्ट्रपति ने पुरस्कार दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ हैवानों ने उनकी तस्वीरों पर ऐसे-ऐसे भद्दे कमेंट किए कि लोगों में गुस्सा फैल गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस पर ऐक्शन लिया है और दिल्ली पुलिस को लेटर लिख उचित कार्रवाई की मांग की है।
कैप्टन अंशुमान सिंह की मां और पत्नी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। कीर्ति चक्र लेते हुए उनकी तस्वीरें खूब शेयर की गईं। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा को लिखे पत्र में बताया कि अहमद नाम के एक शख्स ने स्मृति की तस्वीर पर भद्दा कमेंट किया है। वह दिल्ली का रहने वाला है। 'लाइव हिन्दुस्तान' ने उस एक्स लिंक को भी देखा जो महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा है। लिंक खोलते ही अहमद नाम के एक यूजर का कमेंट दिखता है। दिवंगत कैप्टन की पत्नी को लेकर ऐसी बात लिखी गई है जो यहां नहीं छापा जा सकता।
महिला आयोग ने लेटर की कॉपी एक्स पर भी पोस्ट की है। उस पोस्ट के नीचे कई और लोगों के कमेंट के स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं। अहमद के अलावा राजीव परीक, दिलीप कुमार, अमजद, उमर, जैसे न जाने और कितने लोग हैं जिन्होंने तस्वीरों पर अश्लील टिप्पणी की है। सभी ने स्मृति को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट किए हैं। एक महिला जिसने अपने पति को खो दिया, एक मां जिसके घर का चिराग बुझ गया, उनके प्रति ऐसे हैवानों की यह गंदी भावना देखकर किसी का भी खून खौल उठेगा। सोशल मीडिया पर लोग ऐसे दरिंदों पर सख्त ऐक्शन की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने की घटना के दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह शहीद हो गए थे। अपने पति के लिए कीर्ति चक्र लेने के बाद स्मृति सिंह ने बताया कि हादसे के एक दिन पहले उनकी फोन पर लंबी बात हुई थी। फोन पर दोनों घर बनाने और फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बातचीत किए। अगले दिन उन्हें पता चला कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे। साथियों की जान बचाने के दौरान वह शहीद हो गए।
Tagsकैप्टन अंशुमान सिंहमरणोपरांत कीर्ति चक्रराष्ट्रीय महिला आयोगCaptain Anshuman Singhposthumously Kirti ChakraNational Commission for Women
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





