भारत

BJP सांसद के वीडियो कॉल अटेंड करते ही चलने लगी अश्लील क्लिप

Shantanu Roy
29 Sept 2023 3:34 PM IST
BJP सांसद के वीडियो कॉल अटेंड करते ही चलने लगी अश्लील क्लिप
x
भिवानी। हरियाणा में बीजेपी से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के फोन पर अश्लील वीडियो कॉल आने का मामला सामने आया है। मामला वीरवार का बताया जा रहा है। धर्मबीर सिंह को एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। इसे उठाते ही उसमें अश्लील वीडियो चलती दिखाई दी तो सांसद ने तुरंत कॉल को काट दिया। इसके बाद सांसद के पीए ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाना में दी।
सांसद ने साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई के लिए कहा। साइबर क्राइम पुलिस जांच में जुटी हुई है। सांसद को वीडियो कॉल करने वाले लोगों का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। साइबर थाना पुलिस की जनता से अपील है कि अनजान व्यक्ति की वीडियो कॉल ना उठाएं। धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग की जा सकती है। अनजान वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग करने वालों की जनता साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करवाएं।
Next Story