
x
अश्लील हरकत की.
नागपुर: नागपुर शहर में एक 25 वर्षीय युवक को गाय के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी. आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है.
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार को हुई, जब एक शिकायतकर्ता ने आरोपी को इस आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा. युवक ने गाय पर पत्थर भी फेंके.
शिकायतकर्ता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
ऐसे ही एक खबर पिछले साल राजस्थान के अलवर से आई थी. एक युवक ने गाय के साथ दरिंदगी की थी, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवक पहले भी पॉक्सो (पॉक्सो यानी प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट) के मामले में दो बार जेल जा चुका था.
आरोपी के खिलाफ बच्चियों के साथ दरिंदगी करने के आरोप थे. गाय मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. युवक ने घर के बाहर बंधी गाय के साथ गंदी हरकत की थी.
साल 2023 में कानपुर में बेजुबान जानवर के साथ घिनौनी हरकत का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें गुजैनी थाना क्षेत्र में रहने वाला अधेड़ ने रात के अंधेरे में गाय के साथ गंदा काम किया था. स्थानीय लोगों ने अधेड़ की पुलिस में शिकायत की थी और वीडियो भी उपलब्ध कराया था. इसके बाद पुलिस ने अधेड़ की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





