भारत

अश्लील हरकत! मनचलों ने लड़की से की छेड़छाड़, विरोध करने पर इस जगह किया हमला, गुस्से में लोग

jantaserishta.com
28 Dec 2020 4:28 PM IST
अश्लील हरकत! मनचलों ने लड़की से की छेड़छाड़, विरोध करने पर इस जगह किया हमला, गुस्से में लोग
x

DEMO PIC 

पीड़िता की मानें तो वो अपने घर का कुछ सामान लेने के लिए बाहर गई थी.

हरियाणा के गुरुग्राम में एक 12वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने लड़की के चेहरे पर तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया. यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. इस वारदात से लोगों में गुस्से का माहौल है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पीड़िता की मानें तो वो अपने घर का कुछ सामान लेने के लिए बाहर गई थी और जब घर वापस लौट रही थी. तभी रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया. पीड़िता की बहन ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवक उनके घर तक आ पहुंचे और बार-बार जबरदस्ती हाथ लगा रहे थे. जब इसका विरोध किया तब बदमाशों ने तेज धार हथियार से उसके चेहरे पर हमला कर घाव कर दिया.
बताया जा रहा है कि मनचलों ने लड़की को अकेला देखकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मनचलों से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉड की तर्ज पर 'ऑपरेशन दुर्गा' शुरू किया था. लेकिन इसका प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है. बताया जा रहा है कि गुरुग्राम में 1 जनवरी 2020 से 28 दिसंबर तक तकरीबन 220 से ज्यादा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज किये और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story