भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी

jantaserishta.com
1 Oct 2023 9:24 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी
x

फाइल फोटो

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से एक युवक को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी मोहम्मद आकिब के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली भाषा वायरल हो रही थी।
पुलिस के संज्ञान में आने के बाद तत्काल कारवाई की गई। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सकरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story