भारत

धर्मगुरु को लेकर फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, हंगामें की आशंका में कई थानों की पुलिस बुलाई गई

jantaserishta.com
24 Dec 2021 8:29 AM IST
धर्मगुरु को लेकर फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, हंगामें की आशंका में कई थानों की पुलिस बुलाई गई
x
जानें मामला।

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी के पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक धर्मगुरु को लेकर फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। कमेंट वायरल होने के बाद एक ही समुदाय के दो गुट आमने-सामने आ गए। भीड़ ने कमेंट करने वाले युवक का घर घेर लिया और हंगामा किया। हाईवे जाम की कोशिश भी हुई।

मौके की नजाकत देख कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि फेसबुक की किसी पोस्ट पर एक गांव मोहम्मदपुर ताजपुर के रहने वाले युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। ये टिप्पणी वाली पोस्ट दिनभर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
इससे इसी समुदाय के तमाम लोग भड़क उठे और युवक का घर घेर लिया। इसके बाद दोनों गुटों के लोग आमने-सामने हो गए। हंगामा शुरू हो गया। जिस जगह यह हंगामा चल रहा था, वह पुलिस चौकी मोहम्मदपुर के सामने और ठीक शाहजहांपुर-बरेली हाईवे पर है। हंगामे के दौरान हाईवे जाम की कोशिश भी हुई।
पहले मामले को सुलह-समझौते से निपटाने की कोशिश कर रही पुलिस के हाथ से हालात मिनट दर मिनट निकलते जा रहे थे। चौकी प्रभारी अनेक पाल सिंह ने घटना की नजाकत समझते ही आला अफसरों को सूचना दे दी। इस पर सीओ राजेश कुमार और निरीक्षक अंबर सिंह ने कई थानों की पुलिस बल बुलाकर घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
सीओ ने बताया कि अकील नाम के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह पुलिस की गिरफ्त में है। उधर घटना से उपजे तनाव को लेकर निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि एक यूनिट पीएसी बल गांव में तैनात कर दिया गया है। घटना पर नजर रखी जा रही है। किसी को भी को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। गांव में भीड़ लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story