
x
पुलिस इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।
बेंगलुरू: कर्नाटक में भारत माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शिवाजीनगर पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद शख्स विल्फ्रेड को गिरफ्तार किया है।
गणेश नामक व्यक्ति ने इस वायरल पोस्ट के बारे में शिवाजीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल, पुलिस आरोपी द्वारा की गई इस हरकत के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।
मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी (objectionable remarks) करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
व्हॉट्सएप ग्रुप में अशोभनीय टिप्पणियां की थीं
सारणी पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अरविंद कुमरे ने बताया कि एक शिकायत के बाद, मनोहर पचौरिया नामक व्यक्ति के खिलाफ एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बालक राम यादव और अन्य द्वारा दायर शिकायत के अनुसार पचौरिया ने 7 अप्रैल को एक व्हॉट्सएप ग्रुप में ये अशोभनीय टिप्पणियां की थीं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कुमरे ने कहा कि शिकायतकर्ताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी सौंपे और आरोप लगाया कि पचौरिया ने ऐसी टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





