भारत

छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर स्टेटस पर लगाया, ट्यूशन टीचर पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
2 March 2025 9:37 AM IST
छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर स्टेटस पर लगाया, ट्यूशन टीचर पहुंचा सलाखों के पीछे
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं क्लास की छात्रा के साथ उसके ट्यूशन टीचर ने डेढ़ साल पहले ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की थी। छात्रा ने उस समय पढ़ाई के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। अब आरोपी ट्यूशन टीचर ने छात्रा का आपत्तिजनक फोटो अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया तो परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 28 फरवरी को पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले दो वर्षों से क्षेत्र की ही एक सोसाइटी में वैभव शर्मा नामक व्यक्ति से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। कुछ दिन पहले उन्होंने टीचर के सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस पर अपनी बेटी का आपत्तिजनक फोटो लगा हुआ देखा।
पहले तो उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ। बेटी से पूछने पर पता चला कि ट्यूशन टीचर ने करीब डेढ़ साल पहले उसके साथ छेड़छाड़ की थी, लेकिन उनकी बेटी ने पढ़ाई के चलते किसी को यह बात नहीं बताई। मामले की सच्चाई पता चलने के बाद छात्रा के पिता द्वारा आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
टीला मोड़ पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपी वैभव शर्मा मूलरूप से मेरठ जनपद के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर का रहने वाला है। उसका नौ साल का एक बेटा भी है और लगभग पांच साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। उसके बाद से वह यहां रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा था।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story