भारत

DM के एक्स हैंडल से राहुल गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Sept 2024 9:40 AM IST
DM के एक्स हैंडल से राहुल गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट, आरोपी गिरफ्तार
x
संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत.
नोएडा: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर डीएम जीबी नगर/नोएडा के हैंडल से की गई विवादित टिप्पणी के मामले में नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 6 साल से नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।
पुलिस के अनुसार, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को लेकर ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए टिप्पणी की थी। इस पर डीएम जीबी नगर/नोएडा के ‘एक्स’ हैंडल से एक विवादित टिप्पणी की गई। वह टिप्पणी वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने उनके ‘एक्स’ हैंडल का दुरुपयोग किए जाने और थाने में मुकदमा दर्ज कराने की जानकारी दी।
केस दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गईं। कुछ ही घंटे में आरोपी को दबोच लिया गया। उसकी पहचान अलीगढ़ के अतरौली निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह दिल्ली के बुराड़ी में रह रहा है।
गिरफ्तार आरोपी सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वह जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के ‘एक्स’ हैंडल का संचालन कर रहा था। वह बीते 3 महीने से अपने निजी मोबाइल से डीएम का 'एक्स' हैंडल चलाता था। उसने ‘एक्स’ पर अपना अकाउंट भी बनाया हुआ है और उसका भी संचालन उसी मोबाइल से कर रहा है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सोहन ने ‘एक्स’ हैंडल पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट पढ़ा, जो प्रधानमंत्री के विषय में था। इसे पढ़कर उसे बुरा लगा और उसने उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए टिप्पणी की। आरोपी का कहना है कि उसने गलती से अपने हैंडल के बजाय जिलाधिकारी के हैंडल से टिप्पणी कर दी। टिप्पणी करते समय उसे लगा कि वह अपने हैंडल से जवाब दे रहा है। आरोपी ने इस गलती के लिए माफी मांगी है। पूछताछ में उसने खुद को प्रधानमंत्री का प्रशंसक बताया है।
डीएम जीबी नगर/नोएडा के हैंडल से हुई विवादित टिप्पणी से नाराज गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम के अवकाश पर होने के कारण एडीएम ने उनसे बातचीत की। कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला चेयरमैन गौतम अवाना और कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि डीएम का सोशल मीडिया हैंडल हैक हो गया था तो कैसे आपत्तिजनक ट्वीट तुरंत डिलीट कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story